फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रक से टकराई पर्यटकों से भरी बस, 21 घायल

Mon, 30 Oct 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रक से टकराने की वजह से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई बस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर रामगढ़ फ्लाईओवर के पास पर्यटकों से भरी बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 21 पर्यटक घायल हो गए। घायलों में 2 बच्चे, 10 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। सभी राजस्थान के बहरोड़ के रहने वाले हैं।
हादसा इतना जबरदस्त थआ कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे कुछ लोग नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जैसे-तैसे घायलों को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

राजस्थान के बहरोड़ से पर्यटकों से भरी बस सोमवार की सुबह झज्जर के प्रतापगढ़ के लिए चली थी। इस टूरिस्ट बस में कुल 34 लोग सवार थे। ये सभी लोग प्रतापगढ़ फार्म हाउस में घूमने के लिए आ रहे थे। बस जैसे ही रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर रामगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंची तो सामने जा रहे ट्रक से टकरा गई। हाईवे पर ही आसपास गांव के लोगों और राहगीरों ने बस में सवार यात्रियों को संभाला। इसके साथ ही पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर एक के बाद एक एंबुलेंस पहुंची और बस में फंसे घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस हादसे में 21 यात्रियों को चोटें आई हैं। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली वे भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में चीखपुकार मच गई। जैसे तैसे लोगों ने एक दूसरे को संभाला। अस्पताल में इतनी बड़ी संख्या में घायलों के आने की वजह से व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत हुई।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल

हंसराज, महेश जैन, ललित, गर्वित, सत्यनारायण अग्रवाल, प्रणवी, पुष्पा, रतनलाल सुरेंद्र यादव, मंजू, राजकुमार जिंदल, उमेश, लक्ष्मी देवी, जयराम, सावित्री देवी, वीणा राव, उर्मिला शिव शंकर, बबीता को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें