फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चलता बुलडोजर। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कोसली। भूरथला में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलाया गया। बिना अनुमति विकसित हो रहे इन निर्माणों को जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नियंत्रित क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण न करें और किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियां काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर आमजन को भ्रमित कर प्लॉट बेच देते हैं, जिसका खामियाजा बाद में खरीदार को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें