फोटो : 17अवैध निर्माण को तोड़ते बुलडोजर। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को खलीलपुर और झज्जर रोड पर नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहवा दिया।
टीम ने राजस्व संपदा खलीलपुरी तहसील व एनएच-8 से झज्जर रोड पर लगभग 3 एकड़ में 8 डीपीसी, 7 आरसीसी चाहरदीवारी व 3 दुकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की । जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला नगर योजनाकार राजेंद्र टी. शर्मा ने अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें तथा प्लॉट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें, ताकि विभागीय कार्रवाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लॉट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है।