कोसली में अवैध कालोनी पर चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की तरफ से कोसली में 2 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही काॅलोनी में 5 डीपीसी, 2 चाहरदीवारी व अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मैजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्यवाही अमल में लाई गई। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोई भी अवैध निर्माण न करें।