फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वालीबॉल में बुढ़ानी गांव की टीम प्रथम रही

विज्ञापन
खंडस्तरीय खेल स्पर्धांओं में विजेता टीम को सम्मानित करते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय पटौदा।
विज्ञापन
रेवाड़ी। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र की ओर से रेवाड़ी ब्लॉक में खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शूटिंग वॉलीबॉल, रस्साकशी, रिले रेस और खो-खो खेल का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय पटौदा मौजूद रहे। उन्होंने सभी युवाओं को खेल के प्रति रूचि रखने का आह्वान किया। रेफरी की भूमिका मदन सिंह ने अदा की। इसमें खंड के विभिन्न गांव ने प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वालीबॉल प्रतियोगिता में बुढ़ानी गांव की टीम प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान गांव मीरपुर ने प्राप्त किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह युवा मंडल गांव बुढ़ानी की टीम प्रथम व द्वितीय स्थान जाट सायरवास ने प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में आशीष, लीलाश और बिरेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में बुढ़ानी गांव की टीम प्रथम स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी की तरफ से प्रथम और द्वितीय विजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वालीबॉल में विजेता टीम को नेहरू युवा केंद्र की तरफ से क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच सतीश लाम्बा, नेहरू युवा केंद्र से विनय, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सचिन, खजान सिंह, उमेद नंबरदार, सतपाल, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें