फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: बुआ के बेटे ने ही की थी रोहित की हत्या

Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कस्बा धारूहेड़ा में रोहित की हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। रोहित की किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बुआ के बेटे ने ही हत्या की थी। उसने पहले रोहित के सिर पर ईंट मारी और फिर डीजल डालकर जला दिया।
उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला फैजाबाद के रहने वाले रोहित (22) वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ धारूहेड़ा में रहते थे और गांव खिजूरी स्थित आरएमसी प्लांट पर सुरक्षाकर्मी थे। रोहित के साथ उनकी बुआ का बेटा फैजाबाद के गांव रोजा का रहने वाला करण सिंह भी रहता था। करण सिंह भी इसी प्लांट में सुरक्षाकर्मी है। रोहित की प्लांट पर रात की ड्यूटी थी और करण सिंह इसी प्लांट पर दिन के समय ड्यूटी करता था। वीरवार की रात रोहित घर से प्लांट पर आए थे। शुक्रवार की सुबह करण सिंह प्लांट पर पहुंचे तो प्लांट के गेट पर बने गार्ड के कमरे में रोहित का शव जली हुई हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में स्थित चारपाई व कपड़े भी जले हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रोहित के परिजनों ने उसके बुआ के बेटे पर शक जाहिर किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भी धारूहेड़ा में रोहित के घर के पास ही रहता था। आपस में रिश्तेदारी होने की वजह से दोनों का घर में आना जाना था। इसी दौरान उसके रोहित की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। करण को अब लगने लगा था कि कहीं रोहित उसके बीच में रोड़ा ना बन जाए, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला कि रोहित वीरवार की रात ड्यूटी पर था। तभी करण उससे मिलने मिक्सर प्लांट में पहुंच गया। इस दौरान अचानक करण ने रोहित के सिर में ईंट मारी, जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। इसके बाद अपने साथ लेकर आया डीजल रोहित के शरीर पर डालकर आग लगा दी। बाद में वह मौके से फरार हो गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें