फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ब्राह्मण सभा ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Thu, 25 Jun 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का सम्मान करते ब्राह्मण सभा। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के रेवाड़ी आगमन पर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने ब्रह्मगढ़ परिसर में उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और कोसली विधायक अनिल यादव मौजूद रहे। डॉ. अर्चना गुप्ता ने भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर शहीद डॉ. सत्यनारायण वशिष्ठ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद एवं स्वस्तिवाचन के साथ उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण सभा ने नगर परिषद में ब्राह्मण समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। डॉ. अर्चना गुप्ता ने सम्मान के लिए सभा के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें