फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर से ट्यूशन के लिए निकला बालक लापता

Sat, 30 Dec 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे से एक बालक लापता हो गया। वह घर से ट्यूशन के लिए निकला था, लेकिन घर भी वापस नहीं आया। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जाहिर की है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही सीआईए की टीमें बच्चे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के आरा जिला के मझि गांव निवासी अनीश कुमार फिलहाल धारूहेड़ा कस्बा की सैनी कॉलोनी में दीपक यादव के मकान में परिवार के साथ किराये पर रहता है। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें 2 लड़कियां और एक लड़का प्रीतम कुमार है। प्रीतम की उम्र करीब 9 साल है। प्रीतम धारूहेड़ा के ही एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। रोजाना की तरह प्रीतम 28 दिसंबर की शाम भी घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था, लेकिन नहीं पहुंचा। जब देर शाम तक घर नहीं आया तो परिजनों को लापता होने का पता चला।

पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस के अलावा सीआईए-2 की टीम को भी लगाया गया। दोनों टीमें बालक की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने सेक्टर एरिया में एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए, जिसमें वह दो अन्य बच्चे साथ दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सैनी कॉलोनी के अलावा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की। फुटेज में दिख रहे दो बच्चों में से एक बच्चा अपने घर पर ही मिला है, जबकि दूसरा बच्चा पास में ही मोमोज की रेहड़ी लगाने वाले शख्स का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें