फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल की दोनों लिफ्ट खराब, 120 सीढ़ियां चढ़कर मरीज व तीमारदार परेशान

Tue, 12 Dec 2023 11:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में लिफ्ट खराब होने की वजह से सोमवार को मरीजों व तीमारदारों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में सोमवार के दिन भी काफी भीड़ रहती है। सोमवार को ओपीडी में भी लोगों की संख्या करीब 1200 से 1400 दर्ज की जाती है।
विज्ञापन

इस दौरान लिफ्ट खराब होने की वजह से जहां लोगों को तो परेशानियां हुईं, अस्पताल स्टाफ भी इससे वंचित न रहा। उन्हें भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक लिफ्ट लंबे समय से खराब है और अब दूसरी लिफ्ट खराब होने की वजह से व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जो मरीज ज्यादा बीमार होते हैं और वह चल नहीं पाते हैं उनके लिए समस्या काफी अधिक है। बुजुर्गों के लिए परेशानियां तो है ही। बुजुर्ग किसी तरह से सीढ़ियों पर चढ़ते हैं, गिरने का भी खतरा रहता है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लिफ्ट अभी ही खराब हुई है। जल्द ही लिफ्ट को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। इसके लिए आदेश दे दिए गए हैं।

अस्पताल तीन मंजिला है। अस्पताल में कुल सीढ़ियों की संख्या 120 के आसपास हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पहली और दूसरी मंजिल में आना-जाना अधिक होता है। पहली मंजिल में टेस्ट आदि के कार्य होते हैं। यहां पर लोगों की काफी भीड़ होती है। दूसरी मंजिल में आईसीयू और जनरल वार्ड है। यहां पर भी लोगों की भीड़ रहती है। तीसरी मंजिल में भी जनरल वार्ड है व अन्य कार्य होते हैं। कुल मिलाकर, परेशानियों के अलावा लोगों को कुछ भी हाथ नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


तीसरी मंजिल तक जाना खुद की तबीयत खराब करने जैसा

बुजुर्गों के लिए पहली से तीसरी मंजिल तक जाना खुद की तबीयत खराब करने जैसा है। एक तो बुजुर्ग वैसे ही चलने फिरने में काफी असमर्थ रहते हैं। दूसरी तरफ मरीज ठीक होने के लिए अस्पताल में आते हैं, मगर अव्यवस्थाओं की वजह से उल्टा और शरीर को और दिक्कतें होने का डर बना रहता है। बुजुर्ग सोमदेव ने बताया कि उनकी उम्र 70 साल हो चली है। तीन मंजिला सीढ़ियां चढ़ना इस उम्र में काफी मुश्किल है।

अस्पताल कर्मचारी भी हैं परेशान

कुछ अस्पताल के कर्मचारियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि परेशानी जहां मरीजों व उनके साथ आए परिजनों को है। उससे ज्यादा परेशानी उन्हें भी हैं। बार-बार ऊपर से नीचे आना पड़ता है। कई बार तो सांसें भी फूलने लगती है। काफी समस्या है। अगर लिफ्ट ठीक हो जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


-

- मामला संज्ञान में आने के बाद तुरंत लिफ्ट ठीक कराने का आदेश दे दिए हैं। लोगों की समस्या को दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

धर्मेन्द्र कुमार, एसएमओ, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें