पुस्तक मिलने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। गांव खालेटा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अवॉर्डी शिक्षक जयभगवान की ओर से आयोजित एवं सरपंच सत्यरूप की अध्यक्षता में अटल सम्मान एवं निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा महामंत्री बाबू वीर कुमार यादव रहे जबकि खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर अति विशिष्ट अतिथि रहीं। जयभगवान ने विद्यार्थियों को निशुल्क स्टेशनरी एवं पाठ्य सामग्री वितरित की व मेरे राम पुस्तक का विमोचन किया। साहित्यकार शुभराम शास्त्री व नेमीचंद शांडिल्य ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद