फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त पहुंचे रेवाड़ी: दोस्त के पिता की मौत पर जताया दुख, करीब आधा घंटे रहे परिवार के बीच

Fri, 10 Mar 2023 09:15 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी जिले के गांव किशनगढ़ बालावास निवासी जितेंद्र के पिता की कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। हितेंद्र  दुबई के एक सेवन स्टार होटल में मैनेजर के रूप में कार्यरत है। वह बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के पुराने दोस्त हैं।
विज्ञापन
रेवाड़ी पहुंचे संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त वीरवार रात को जिले के गांव किशनगढ़ बालावास में पहुंचे। यहां अपने पुराने दोस्त हितेंद्र के घर पहुंचकर उनके पिता की मौत पर दुख जताया। संजय दत्त को देखने के लिए उनके गांव में प्रशंसकों की काफी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


परिवार के साथ बिताया आधा घंटा
रेवाड़ी जिले के गांव किशनगढ़ बालावास निवासी जितेंद्र के पिता की कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। हितेंद्र दुबई के एक सेवन स्टार होटल में मैनेजर के रूप में कार्यरत है। वह बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के पुराने दोस्त हैं। संजय दत्त को जैसे ही उनके पिता की मौत के बारे में पता चला तो वह मुंबई से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट और फिर कार से गांव किशनगढ़ बालावास पहुंचे।

यहां करीब आधा घंटे तक उनके परिवार के बीच रहे और  पिता की मौत पर दुख जताते हुए परिवार को सांत्वना दी। संजय दत्त की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की काफी भीड़ उमड़ी। इसके बाद रात में ही संजय दत्त वापस दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें