फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो दिन से लापता युवक का शव जोहड़ में मिला

Thu, 01 Oct 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बेरली कलां से दो दिन से लापता 36 वर्षीय युवक प्रवीन का शव बुधवार सुबह गांव के जोहड़ में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया गया। प्रवीन दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था। इसके बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर जांच कराई। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। युवक की मौत जोहड़ में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें