फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नैनसुखपुरा के पास मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 09 Jul 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव नैनसुखपुरा में शनिवार की सुबह एक युवक का शव जोहड़ से मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव फौलादपुर निवासी करीब 21 वर्षीय जैकी के रूप में हुई है। वह 4 दिन पहले कोचिंग जाने के लिए घर से निकाला था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। अब परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

अलवर जिले के गांव फौलादपुर निवासी जैकी (21) शाहजहांपुर के एक कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर रहा था। चार दिन पहले वह घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत के बाद राजस्थान पुलिस ने जांच की तो जैकी की लोकेशन रेवाड़ी में मिली। लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस रेवाड़ी पहुंची, लेकिन जैकी नहीं मिला। परिजनों के अनुसार पुलिस ने जैकी की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उसके मोबाइल से नैनसुखपुरा में किसी के मोबाइल पर बात हुई है। पुलिस बात करने वाले के यहां पूछताछ करने पहुंची थी, लेकिन फिर भी जैकी का कोई पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों को शनिवार को गांव नैनसुखपुरा के जोहड़ में एक युवक का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए नागररिक अस्पताल भेजा। शव की शिनाख्त जैकी के रूप में हुई है। पुलिस ने जैकी के परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें