फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव नहर में मिला

Sun, 23 Apr 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव शहबाजपुर खालसा से दो दिन पूर्व लापता हुए बुजुर्ग का शव रविवार को जवाहर लाल नेहरू नहर पर गांव गढ़ी बोलनी के निकट पंप हाउस पर मिला है। सूचना मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। परिजनों ने शनिवार को बुजुर्ग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार गांव शहबाजपुर खालसा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 70 वर्षीय शेर सिंह 21 अप्रैल की रात को घर के बाहर कमरे में सो रहे थे। अगले दिन वह वहां नहीं मिले तो परिजनों ने तलाश शुरू की थी। दोपहर के समय गांव डवाना से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू नहर के पास उनका थैला पड़ा मिला था। थैले में आधार कार्ड, पेन कार्ड, कपड़े और जूती थी।
विज्ञापन

परिजन ने बुजुर्ग की नहर में तलाश की, लेकिन पता नहीं लग पाया था। सुनील कुमार ने शनिवार की शाम कसौला थाना पुलिस ने शेर सिंह के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जेएलएन पर गांव गढ़ी बोलनी के निकट बने पंप हाउस के पास पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो शिनाख्त गांव शहबाजपुर खालसा निवासी शेर सिंह के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें