फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान सबसे बड़ा दान : नरेश

Sun, 26 Jul 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते गणमान्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। कारगिल विजय दिवस पर बीएमडी यूथ क्लब धारण के कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश यादव उर्फ नर्रू और बावल नगर पालिका की पार्षद बिंदु रहीं। नरेश यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान शहीद ओम प्रकाश यादव के बड़े भाई को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरुण तंवर, राजेश तंवर, कल्याण सिंह, नवीन गोड, शमशेर फोगाट, रणवीर चोहान, श्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें