खरखौदा। खांडा गांव में रविवार को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दादा किशोर दास, बाबा बंदा बहादुर और श्रीराम मंदिर में हवन किया गया। ग्रामीणों ने हवन में आहुतियां डाल सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भंडारे के साथ ही रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका संचालन जिला रेडक्राॅस सोसायटी ब्लड बैंक की टीम ने किया। यह शिविर शतकवीर रक्तदाता कमांडो आशीष दहिया के नेतृत्व में, राज्यपाल अवॉर्डी पारुल दहिया और दिल्ली पुलिस की सिपाही पूजा कौशिक की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान 57 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में ढीकन वाला आश्रम के सेवादारों और तिरंगा युवा समिति का भी योगदान रहा। संवाद
फोटो 15: गांव खांडा में लगे शिविर में रक्तदान करते युवा के साथ आयोजक। स्रोत: पाठक