फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आनंद नगर में रक्तदान शिविर 21 मार्च को

Mon, 16 Mar 2026 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। वार्ड चार स्थित आनंद नगर के सामुदायिक भवन में 21 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर इंडेप्थ विजन फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। संस्था से पुनीत जांगड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति समाज में एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करता है और इससे कई लोगों को जीवनदान मिलता है। रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में रक्त संग्रह किया जाएगा और रक्तदाताओं की पहले स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें