कार्यक्रम में यूनिफॉर्म ब्लेजर मिलने पर खुशी जाहिर करतीं छात्राएं। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीएसआर फंड के तहत मंगलवार को 230 छात्राओं को यूनिफॉर्म ब्लेजर वितरित किए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार पहुंचे। कार्यवाहक डीईओ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जिला के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में औद्योगिक इकाइयों द्वारा सामाजिक सहभागिता निभाकर विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं में और इजाफा करते हुए सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर दीपक यादव, संजय भारद्वाज, लविंग त्यागी, प्रवीन चौरसिया, गिरीश और राजीव आदि उपस्थित रहे। संवाद