फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन बरसे लौटीं काली घटाएं, गर्मी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच सोमवार को सुबह आसमान में काले बादल छाने से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली। बादल छाने के साथ आंधी और बूंदाबांदी के आसार बन गए थे। लेकिन दोपहर 12 बजे बाद दोबारा से आसमान साफ हो गया और धूप खिलने से गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राहत की बारिश का अनुमान 16 जून के बाद है। दरअसल, पिछले 10 दिन से जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास ही रहा। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 24.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 1 डिग्री की गिरावट के साथ 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें