रेवाड़ी। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर आरडब्लूए सज्जन सोसाइटी में भाजपा युवा मोर्चा ने लड्डू बांट कर खुशियां मनाई। मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। इस अवसर पर समाजसेवी सजन पहलवान , नरेंद्र राव, सोनू यादव, अजय रामपुरी, मोनू, अमित यादव व अन्य उपस्थित रहे।