रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिला अध्यक्षा डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई।
वंदना पोपली ने बताया कि उनका बचपन अनाथालय में बीता, लेकिन दिल में आजादी की ज्वाला ऐसी था कि शहीद कहलाया। जलियांवाला बाग नरसंहार के उत्तरदायी जनरल डायर को गोली मारी थी। भारत में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला उधम सिंह ने लिया। जनरल डायर की हत्या के बाद भागने की कोशिश तक नहीं की। बल्कि अपनी गिरफ्तारी भी दी। इस दौरान जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा, सत्यदेव यादव, सफ़ाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण इंजीनियर, श्याम चुग वाइस चेयरमैन नगर परिषद, पूर्व ज़िला प्रमुख शशीबाला, अजय काटीवाल, नितेश अग्रवाल सोशल मीडिया प्रमुख, मीडिया सह प्रभारी प्रवीन शर्मा, आईटी प्रमुख नवीन शर्मा, हिमांशु पालीवाल, बाबूलाल छाबड़ी, नीतू चौधरी, नागेंद्र भारद्वाज, कृपा जैमिनी, रामकंवार, दीपक मंगला, संजय चौहान, योगिंद्र फोगाट, बीर सिंह, राम मेहर आदि मौजूद रहे।