रेवाड़ी। हरियाणा में भाजपा की सरकार व दक्षिण हरियाणा में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आशीर्वाद से सभी प्रत्याशियों की जीत पर सांसद निधि कोष के संयोजक विवेक ढींगरा ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। विवेक ढींगरा ने कहा कि लोगों ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार डबल इंजन की सरकार को समर्थन दिया है। अटेली से आरती सिंह राव, रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली से अनिल यादव व बावल से डॉक्टर कृष्ण कुमार के रूप में इलाके को जनप्रतिनिधि मिले हैं। हमारा परिवार के संयोजक दिनेश कपूर, प्रधान श्याम दुआ, संजय अरोड़ा, ओम प्रकाश खुराना, अजय अरोड़ा, बंटी अग्रवाल, ओम प्रकाश यादव, राकेश, बिट्टू अरनेजा, रविंद्र सैनी, प्रेम सागर, विशाल, रोशन सैनी, राम निवास रूसतगी आदि मौजूद रहे।