रेवाड़ी। देश के लिए बलिदान देने वाले रणबांकुरों के सम्मान में भाजपा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालेगी। जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वालों की बदौलत ही आज हम चैन से रह रहे हैं। उनके बलिदान को सम्मान देना हम सबका फर्ज बनता है।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि तिरंगा यात्रा के लिए पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव को जिला संयोजक बनाया गया है। इसी के साथ बावल विधानसभा का संयोजक सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल को बनाया है। 9 अगस्त को बावल विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालने का दिन निश्चित किया गया है। वहीं रेवाड़ी विधानसभा में 10 अगस्त को यात्रा निकाली जाएगी, जिसके संयोजक की जिम्मेदारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील मूसेपुर को दी गई है। कोसली विधानसभा में तिरंगा यात्रा की बागडोर माननीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को दी गई है। कोसली में 14 अगस्त तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिला अध्यक्ष ने इसी के साथ सभी मंडलों के पालक व सहपालक भी नियुक्त किए है। जिसमें रेवाड़ी मंडल की पालक नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव व सहपालक जिला सचिव कुलदीप चौहान बनाए गए हैं। बीकानेर मंडल के पालक पूर्व मंत्री जसवंत बावल और सह पालक जिला सचिव उषा आर्या, धारूहेड़ा मंडल के पालक पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदार और सहपालक जिला सचिव सुभाष यादव बनाए गए हैं। नाहड़ मंडल के पालक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल व सहपालक जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल बनाए गए हैं। डहीना मंडल के पालक हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव व सह पालक जिला उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर और बेरली मंडल के पालक सिंहराम महलावत एवं सहपालक जिला उपाध्यक्ष अमित यादव बने हैं। जाटूसाना मंडल के पालक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील मूसेपुर और सह पालक जिला कोषाध्यक्ष रोहन यादव तो बावल मंडल के पालक पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव एवं सहपालक जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता बनाए गए हैं। गढ़ी बोलनी मंडल के पालक सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला और सहपालक जिला उपाध्यक्ष अजय पटौदा तो खोल मंडल के पालक प्रदेश सह प्रवक्ता वंदना पोपली तथा सह पालक जिला उपाध्यक्ष राम दत्त भारद्वाज को बनाया गया।