फोटो : 08नई अनाज मंडी में मन की बात कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव साथ में अन्य पदा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भाजपा की ओर से रविवार को नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने पीएम मोदी के मन की बात सुनीं। इसकी अध्यक्षता दीपक मंगला ने की। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रहे। जिलाध्यक्ष वंदना पोपली भी उपस्थित रहीं। इस दौरान पीएम के मन की बात सुनने के बाद बैठक हुई। इसमें मंडल की चुनाव संयोजक नीतू चौधरी उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। संयोजक मंडल सचिव गिरीश सिंगला ने जलपान की व्यवस्था की। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भजन सुनाया और विकास कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर पारीशा शर्मा, सत्यदेव यादव, प्रवीण शर्मा, सुनील ग्रोवर, सत्यदेव यादव, नवीन शर्मा, गौरव शर्मा, अशोक मुद्गल, महावीर उपस्थित थे।