संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव ने वीरवार को भाकली-2, रेलवे स्टेशन, भाकली, छव्वा, कान्हड़वास, नठेड़ा, भूरथला, जाहिदपुर, टूमना, लुला अहीर, नेहरूगढ़ में जनसंपर्क किया।
कोसली स्टेशन क्षेत्र के व्यापारियों ने अनिल यादव का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अनिल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनता के हित को सर्वोपरि रखा है। हरियाणा में कांग्रेस शासन में खर्ची और पर्ची का चलन रहा। योग्य युवाओं की अनदेखी की जा रही थी। पिछले दस वर्ष भाजपा शासन में बिना किसी खर्च के योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी मिली। दक्षिणी हरियाणा को एम्स की सौगात मिली है। कहा कि भाजपा ही विकास की गति तेज कर सकती है। जनसंपर्क अभियान में चेयरमैन दुष्यंत, कर्णपाल, प्रवीण, जिला पार्षद भूपेंद्र, भूपेंद्र यादव, विक्रम पांडेय, हुकम चंद यादव मौजूद रहे।