फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की भाजपा सरकार कार्यकाल नहीं कर पाएगी पूरा : कैप्टन

Mon, 05 Aug 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने धारूहेड़ा की विभिन्न कॉलोनियों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने उन्हेंं बताया कि पिछले 10 साल में धारूहेड़ा में कुछ नहीं हुआ। इस दौरान कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपना कार्यकाल नहीं पूरा कर पाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि कोई नया कार्य तो बहुत दूर की बात है, भाजपा सरकार ने तो मेरे द्वारा किए गए कार्यों की मरम्मत तक नहीं कराई। भिवाड़ी से आ रहे केमिकल युक्त पानी की समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है। केंद्र से लेकर राजस्थान और हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है फिर भी समस्या ज्यों कि त्यों है। इसके अलावा मसानी बराज में डाले जा रहे गंदे पानी से भी आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव परेशान हो रहे हैं लेकिन आज तक भी इसको ड्रेन नंबर 8 में नहीं मिलाया गया है। जनता को भाजपा सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा अभी 2 महीने बाद हरियाणा में विधानसभा के चुनाव हैं। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार लाने का मन बना लिया है। जिनमें विधायक चिरंजीव राव को भारी बहुमत से जीताकर दोबारा से विधायक बनाना है ताकि धारूहेड़ा के रुके हुए सभी कार्य पूरे हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें