तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर बैठक करते भाजपा पदाधिकारी।
- फोटो : Rewari
शहर की नई अनाज मंडी में बुधवार को रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई । आजादी की हीरक जयंती के मौके पर 15 अगस्त को भाजपा तिरंगा यात्रा निकालेगी। मुख्य विषय मंडल स्तर पर होने वाली कार्यकारिणी को लेकर तैयारियों से संबंधित था। इस बैठक में बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति से संबंधित रहा। इस बैठक में रेवाड़ी मंडल प्रभारी, दीपा भारद्वाज ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपना दायित्व पूरी जिम्मेदारी से निभाना चाहिए। तिरंगा यात्रा में जोर शोर से भाग लेकर भाजपा को मजबूत करने का काम करें। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला के पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य मोर्चा के अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख पालक व बूथ अध्यक्ष की बैठक 25 जुलाई 2021 को होनी तय हुई है।