फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिठवाना, आकेड़ा और गुर्जर माजरी सरकारी विद्यालय को मिला पीएमश्री का दर्जा

Mon, 18 Mar 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बिठवाना स्थित राजकीय स्कूल को मिला पीएम श्री स्कूल का दर्जा। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा निदेशालय की तरफ से पीएमश्री की दूसरी सूची जारी की गई है। इसमें जिले के तीन विद्यालयों जीएसएसएस बिठवाना, जीएसएसएस आकेड़ा, जीएसएसएस गुर्जर माजरी को पीएमश्री का दर्जा दिया गया है। पहले जिले में 5 पीएमश्री विद्यालय थे। अब तीन और विद्यालयों को पीएम श्री का दर्जा मिलने के बाद संख्या 8 हो गई है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए इन तीन विद्यालयों को पीएम श्री का दर्जा दिया है। विभाग की इस योजना के तहत स्कूल को पीएमश्री स्कूल में बदलकर आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जाएगी। पीएमश्री स्कूलों में बच्चों को स्मार्ट क्लासरूम मिलेंगे। सभी स्कूलों में नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त हो सकेंगे। इससे शिक्षा स्तर को सुधारने में काफी मदद मिलेगी।
ज्ञात हो कि पहले चरण में इनमें पीएमश्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कापड़ीवास, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास और पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रेवाड़ी शामिल हैं। इसके साथ ही दूसरे चरण में तीन स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा मिला है। इनमें पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुर्जर माजरी और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकेड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन


वर्जन
शिक्षा विभाग ने जिले के तीन और सरकारी स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए नई शिक्षा नीति के अनुरूप ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इनके जरिए विद्यार्थी शिक्षा का बेहतर माहौल प्राप्त कर सकेंगे।-दुष्यंत सिंह, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस बिठवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें