रेवाड़ी। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गांव सुध निवासी सलीम को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शहबाजपुर ईस्तमुरार निवासी तेजपाल ने 3 नवंबर को बताया था कि सुबह 10: 45 बजे उन्होंने अपनी बाइक सेक्टर 1 के गेट नंबर 1 के पास खड़ी की थी लेकिन जब वापस आए तो बाइक वहां नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी सलीम को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर एक दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी सलीम से चोरी की हुई मोटरसाइकिल बरामद की गई। सलीम के खिलाफ रेवाड़ी और गुरुग्राम में भी कई चोरी की एफआईआर दर्ज हैं। संवाद