सीआईए धारूहेड़ा ने बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान नूहं गांव जमालगढ़ निवासी मुबीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गांव कालूवास निवासी कर्मवीर की बाइक 24 अगस्त 2015 को उसके दोस्त के घर के बाहर मॉडल टाउन से चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी के मामले में आरोपी इरफान को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया था। आरोपी से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई थी। पूछताछ के दौरान मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी मुबीन का नाम सामने आया था। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। सोमवार शाम सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी थाना मॉडल टाउन के दो अन्य चोरी के मामलों में भी वांछित है।