संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड पर राव तुलाराम स्टेडियम के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में संघी का बास निवासी नीरज बोड़वाल ने बताया कि वह दिल्ली रोड पर कार एजेंसी में काम करता है। बाइक को स्टेडियम के सामने खड़ी करने के बाद वह ऑफिस चला गया। शाम को घर जाने के लिए बाहर आया तो उसे बाइक नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद चोरी की जांच शुरू कर दी।