धारूहेड़ा। सेक्टर-6 स्थित एक मकान के सामने से बाइक चोरी हो गई। सेक्टर-6 निवासी नारायण दास ने शिकायत में बताया कि उसने अपनी बाइक को मकान के सामने खड़ी की थी। सुबह देखा तो बाइक वहां से गायब थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।