फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई। बावल थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नंगली परसापुर निवासी सुरेश कुमार बावल स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। वह शुक्रवार की रात ड्यूटी कर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की गाड़ी ने सर्वोदय स्कूल के कट के पास उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुरेश कुमार सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। उसकी ही कंपनी में काम करने वाला उसके ही गांव का आशीष पीछे-पीछे बाइक लेकर आ रहा था। उसने गाड़ी के नंबर नोट किए तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी चालक भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेश कुमार को गंभीर हालत में तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बावल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-----------
वर्जन:
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- विद्यासागर, थाना प्रभारी, बावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें