संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। बाजार जा रहे व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव वाल्मीकि कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि वह किसी जरूरी काम के चलते अनाज मंडी की तरफ जा रहा था, जब वह रास्ते में अनाज मंडी के पास पहुंचा तो तीन लड़के मोटर साइकिल पर सवार होकर आए। आगे बताया कि उसके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।