संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। साल्हावास से रेवाड़ी लौट रहे बाइकसवार को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह मार्केटिंग का काम करता है। बीते दिन वह बाइक से साल्हावास से रेवाड़ी आ रहा था। जब वह झज्जर-रेवाड़ी रोड एनएच 352 गांव टहना दीपालपुर के समीप पहुंचा तो एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।