धारूहेड़ा। रेवाड़ी रोड पर पिकअप से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी रोहित ने बताया कि गुरुग्राम स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह निजी कार्य से धारूहेड़ा से रेवाड़ी जा रहा था। उसके आगे चल रही पिकअप ने अचानक कट की तरफ मोड़ दिया, जिससे उसकी बाइक पिकअप से टकरा गई और वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल हो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।