संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। नाहड़-बहु मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
झोलरी निवासी मुकेश (27) पुत्र हवा सिंह खोरड़ा गांव में टैंट हाउस पर काम करता था। वह शादीशुदा था। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा घर से सात बजे टैंट हाउस पर काम करने के लिए अपनी बाइक से निकला था। गांव से कुछ दूरी पर नाहड़ बहु मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर वह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने उसे नाहड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता हवा सिंह कि शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि झोलरी गांव के पास अज्ञात युवक घायल अवस्था में पड़ा है। घायल को नाहड़ अस्पताल में पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है।