फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार कंपनीकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। थाना क्षेत्र के गांव माजरा के समीप शनिवार की रात को तेज रफ्तार आल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार कंपनीकर्मी की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को बावल के सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कराने के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बैहरमपुर भड़ंगी निवासी महीपाल (33) बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार देर शाम वह ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। जब वह गांव माजरा के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार एक ऑल्टो कार की चपेट में आ गए। कार से टक्कर के बाद महीपाल की बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगते ही महीपाल सड़क पर जा गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महीपाल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद बावल थाना पुलिस पहले घटनास्थल पर पहुंची, उसके बाद अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें