फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 22 Nov 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव काकोडिया बस अड्डे के पास कार की टक्कर से बाइकसवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव लाला निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव लाला निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि बीते दिन वह किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय एक व्यक्ति से फोन लेकर अपने लड़के को फोन किया तो उसका फोन किसी अनजान व्यक्ति ने उठाते हुए बताया कि उसके लड़के का गांव काकोडिया बस अड्डा के समीप एक कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया है। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें