फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Rewari: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पीछे बैठा साथी घायल

Thu, 06 Oct 2022 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

बुधवार की देर रात महेंद्रगढ़ रोड पर रोलियावास गांव के पास हादसा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में महेन्द्रगढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। रामपुरा थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव बटोड़ी निवासी सतीश (33) शहर में एक दुकान पर नौकरी करते थे। बुधवार की देर रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में उसे गांव मूंदी निवासी साथी धोलू भी मिल गया। सतीश ने धोलू को मूंदी तक छोड़ने के लिए उसे भी अपनी बाइक पर बैठा लिया और फिर महेन्द्रगढ़ रोड पर चल दिए।

यह भी पढ़ें : Rewari: 30 फीट चौड़ी सड़क दिन में अतिक्रमण से रह जाती है सिर्फ दस फीट, त्योहारी सीजन में समस्या और बढ़ी
विज्ञापन


गांव रोलियावास के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही पड़े रहे। इस बीच सतीश के रिश्ते में भाई जितेंद्र ने घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा तो वे राहगीरों की मदद से दोनों को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। देर रात उपचार के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना के बाद अस्पताल पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने जितेन्द्र की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जितेंद्र ने कार का नंबर नोट कर लिया था। साथ ही गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

कार के नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -शिवचरण, थाना प्रभारी, रामपुरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें