फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

Sun, 30 Mar 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। एनएच-48 जयपुर- दिल्ली रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव जयसिंहपुर निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जयसिंहपुर निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उसके दुकान पर गांव का ही एक व्यक्ति काम करता था। शुक्रवार को वह व्यक्ति बाइक लेकर निजी काम से कहीं गया हुआ था। रात 10 बजे के आसपास रुध फ्लाईओवर एनएच-48 जयपुर- दिल्ली रोड के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें