फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। गांव पाली गोठड़ा फ्लाईओवर पर बाइक बेकाबू होने से उस पर पीछे बैठे युवक की डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। हेलमेट लगाने की वजह से बाइक चला रहा युवक बच गया। मौके पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बुधवार की शाम को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार की दोपहर को सूचना मिली थी कि पाली गोठड़ा फ्लाईओवर पर बाइक पर जा रहे दो युवकों में एक की हादसे में मौत हो गई है। जांच में पता चला कि महेंद्रगढ़ जिले के गांव खोड़ निवासी मनीष (22) और महेंद्रगढ़ के ही बेगपुर निवासी अंशुल दोनों किसी काम से बुधवार को बाइक से रेवाड़ी आए थे। वह काम खत्म करने के बाद वापस महेंद्रगढ़ जा रहे थे। बाइक अंशुल चला था और मनीष उसके पीछे बैठा था। जब रे पाली गोठड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचे वहां उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंशुल ने हेल्मेट पहन रखा था जिससे उसे अधिक चोट नहीं लगी। मनीष का सिर डिवाइडर से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक महेंद्रगढ़ में ही पढ़ाई करते हैं। खोल थाना पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें