फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कॉपियों की टक्कर से स्कूल बस में घुसी बाइक, चालक घायल

Fri, 25 Aug 2023 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के बावल रोड पर चांदपुर की ढ़ाणी के पास एक स्कॉर्पियों गाड़ी की टक्कर लगने से एक बाइक आगे खड़ी स्कूल बस के अंदर जा घुसी। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बाद शहर निवासी जितेंद्र बाइक पर सवार होकर बावल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चांदपुर की ढाणी के पास अचानक एक निजी स्कूल की बस ने ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगने के बाद पीछे चल रहे जितेन्द्र ने भी अपनी बाइक रोक दी। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसकी बाइक को पिछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का आधे से ज्यादा हिस्सा स्कूल बस के अंदर घुस गया। हादसे में बाइक चालक जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। स्कॉर्पियों गाड़ी पर भारत सरकार लिखा हुआ था। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें