धारूहेड़ा। जैन स्कूल मार्केट में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर-4 निवासी पिंटू शर्मा ने बताया कि वह जैन स्कूल मार्केट में श्री श्याम ऑटोमोबाइल के नाम से मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। 24 अक्तूबर को वह चचेरे भाई सोनू की बाइक लेकर सर्विस के लिए दुकान पर आए थे। बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। वह दूसरी मोटरसाइकिल की सर्विस करने में व्यस्त थे। दोपहर दो बजे पता चला कि मौके पर बाइक नहीं है। इसकी सूचना डायल 112 पर सूचना दी। सहायक उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि धारूहेड़ा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।