धारूहेड़ा। पुलिस को दी शिकायत में गांव मिलकपुर गुर्जर निवासी कुलदीप दायमा ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे मिठाई लेने के लिए एक दुकान पर गया हुआ था। करीब 15 मिनट बाद जब वह आकर देखा उसकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद