संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव गुरदास माजरा के पास काम पर जा रहे एक बाइक सवार को इको कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव देवसन निवासी इंद्राज ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने दोस्त के साथ गांव कोनसीवास से मसानी काम के लिए बाइक से जा रहे थे। गुरदास माजरा के पास पहुंचे थे कि अचानक गढ़ी बोलनी की तरफ से एक इको कार का तेज रफ्तार से आकर विजय के बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।