फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंटेनर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। क्षेत्र के गांव नंदरामपुर बास में एक कंटेनर गाड़ी के चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धारूहेड़ा के संतोष काॅलोनी निवासी जितेंद्र उपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव संतोष काॅलोनी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि बीते दिन वह अपने रिश्तेदार के राजस्थान के बूढी बावल से धारूहेड़ा आ रहा था, उसके आगे एक बाइक सवार व्यक्ति चल रहा था। गांव नंदरामपुर बास के समीप पहुंचते ही अचानक एक कंटेनर ने तेज रफ्तार से आकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें