फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार मिठाइयों की दुकानों से लिए छह नमूने, भेजे लैब

Fri, 03 Nov 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 23
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से वीरवार को शहर में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इस दौरान सेक्टर तीन और मुक्तिवाड़ा में एक मिष्ठान की दुकान पर छह सैंपल लिए। यह सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिठाइयों में मिलावट का काम किया जा रहा है। टीम ने सेक्टर तीन मार्केट से तीन व मुक्तिवाड़ा मोहल्ले से एक दुकान से खोवा के 2, दही का एक, किशमिश का एक, बेसन का एक और छेना का एक सैंपल लिया है। फिलहाल इन सभी नमूने को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। जैसे ही जांच होने के बाद इन नमूनों की रिपोर्ट आएगी। उसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें