रेवाड़ी। भार्गव युवा संघ की तरफ से शनिवार को तीज महोत्सव का आयोजन पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष चिराग भार्गव ने की, जबकि आयोजन सचिव प्रतीक और कोषाध्यक्ष अक्षत ने इसका संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच संचालन रूपाली और प्रतिक्षा ने किया। इस दौरान प्रणिका, प्रत्यक्ष, अमायरा और अग्रिमा ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं महिलाओं की ओर से ऋतिका, पूजा, पल्लवी और आंचल ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। मनोरंजन के तत्व के रूप में टग ऑफ वॉर और म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों का आयोजन भी किया गया, जिनका संचालन आंचल और नेहा ने किया। संवाद