फोटो: 14रेवाड़ी। गांव पहाड़ी स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वाटर कूलर लगवाते हुए
- फोटो : पुतला जलाते एबीवीपी कार्यकर्ता।
रेवाड़ी। गांव पहाड़ी स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत विकास परिषद रेवाड़ी शाखा की ओर से बुधवार को संरक्षक व जल पुरुष रमेश सचदेवा के सहयोग से एक ठंडे वाटर कूलर लगया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक मुकेश सैनी व डॉ. राम बाबू यादव ने वाटर कूलर लगाने के लिए रेवाड़ी शाखा संरक्षक रमेश सचदेवा की प्रशंसा करने के साथ ही बच्चों को देश सेवा से संबंधित जानकारी दी। इस माैके पर रेवाड़ी शाखा के सचिव राम किशोर सैनी, हुक्म चंद प्रजापत, नितिन गोयल, दया राम आर्य, विवेकानंद शाखा से संरक्षक सीए मोहन गोयल, यशपाल यादव व बावल शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्यारे लाल माैजूद रहे। संवाद